Uncategorized

ग्वालियर-चंबल अंचल के लिये रेल सेवा की बड़ी सौगात है ग्वालियर – बैंगलोर रेल 

मंच पर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर भी मौजूद रहे।
ग्वालियर से बैंगलोर के लिये नई रेल सेवा का शुभारंभ 
ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर-चंबल अंचल को भारत सरकार के माध्यम से एक बड़ी रेल सुविधा उपलब्ध हुई है। अंचल के लोग अब ग्वालियर से सीधे बैंगलोर रेल मार्ग से पहुँच सकेंगे। युवाओं के लिये यह विशेष तौर पर तोहफा है। साप्ताहिक ग्वालियर – बैंगलोर रेल सुविधा से आईटी के क्षेत्र में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा। गुरुवार को ग्वालियर से बैंगलोर के लिये प्रारंभ हो रही नई रेल सुविधा के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअल जुड़कर यह बात कही। कार्यक्रम में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली जुड़े। ग्वालियर में आयोजित समारोह में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व रेलवे के अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय के माध्यम से मध्यप्रदेश को रेल सुविधाओं के क्षेत्र में अनेक सौगातें प्राप्त हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में रेलवे के क्षेत्र में विकास के कई आयाम प्राप्त हुए हैं। प्रदेश के लगभग 80 रेलवे स्टेशनों जिसमें ग्वालियर भी शामिल है, का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया के समय से ग्वालियर-अंचल को रेल सुविधाओं का जो सिलसिला प्रारंभ हुआ है, उसी कड़ी में आज ग्वालियर से बैंगलोर के लिये नई रेल सुविधा मिली है।
केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल के लिये ग्वालियर से बैंगलोर चलने वाली गाड़ी क्र.- 11086/85 बड़ी सौगात है। इस रेल के शुरू होने से ग्वालियर-चंबल संभाग के ऐसे युवा जो आईटी के क्षेत्र में अध्ययन कर रहे हैं उन्हें सीधे बैंगलोर पहुँचने की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। रेल मंत्रालय के माध्यम से ग्वालियर से आगरा के मध्य भी पैसेंजर संचालित करने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को उज्जैन तक पहुँचाने के लिये भी रेल मंत्रालय के माध्यम से सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बैंगलोर रेलवे स्टेशन का काम महान इंजीनियर श्री विश्वेश्वरैया के नाम पर है। यह सौभाग्य की बात है कि ग्वालियर की प्यास बुझाने वाले तिघरा डैम की डिजाइन भी स्टेट समय में महान इंजीनियर श्री विश्वेश्वरैया ने तैयार की थी। उनके द्वारा तैयार किया गया डैम आज भी ग्वालियरवासियों की प्यास बुझा रहा है। ग्वालियर में विकास की अनेक सौगातें मिली हैं। इनमें ग्वालियर का नया रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा एवं एलीवेटेड रोड शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom hazbet perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet