Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर की सीमाएं पशु परिवहन के लिए बंद

ग्वालियर. ग्वालियर में लंपी वायरस से संक्रिमित होने वाले 11 पशुओं की पुष्टि हुई है। लेकिन लंपी वायरस का प्रकोप आसपास के आठ जिलों में अधिक फैल रहा है। सर्वाधिक मामले मुरैना में सामने आए हैं। आसपास के जिलों में तेजी से फैल रहे लंपी वायरस के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने ग्वालियर जिले की सीमाओं को पशुओं के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया है। जिससे दूसरे जिलों से लंपी वायरस से संक्रमित पशु जिले में न आ सके।

ग्वालियर चंबल के किन जिलों में तेजी से फैला है लंपी वायरस
लंपी वायरस ग्वालियर चंबल अंचल के 8 जिलों में फैला हुआ है। इनमें मुरैना में 202, भिंड में 30, ग्वालियर में 11, श्योपुर में 33, दतिया में 5, शिवपुरी में 11, गुना में 03 व अशोकनगर में 02 पशु लंपी वायरस से संक्रमित हैं।

ग्वालियर के छह गांव में मिले लंपी वायरस से संक्रमित मवेशी
ग्वालियर जिले के छह गांव में लंपी वायरस से संक्रमित 11 पशु मिल चुके हैं। बुधवार को चीनोर में एक गौवंश में लंपी वायसर की पुष्टी हुई है। बिलौआ में एक , बंधौली में दो, उटीला में दो, बहांगी खुर्द में 4 और वनबार में 1 लंपी वायरस का मामला मिल चुका है। खास बात यह है कि अंचल के 8 जिलों में बीते रोज तक दतिया जिले में एक भी मामला सामने नहीं आया था लेकिन मंगलवार और बुधवार में 5 लंपी वायरस के केस मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom hazbet perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet