गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिले अभिनेता अक्षयकुमार, भोपाल की वादियां भाई अक्षय को
नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘‘खिलाड़ी’’ कुमार कहे जाने वाले फिल्म अभिेनता अक्षय कुमार इन दिनों भोपाल में है। उन्हें मप्र की राजधानी भोपाल काफी पसंद आ रही है। लेकिन यहां के खाने के लाजवाब स्वाद की वजह से उनका टाइट प्लान बिगड़ गया है। अक्षयकुमार ने कहा है कि यहां भोपाल कमाल है। जिसने मेरे सारे डाइट प्लान में उड़ा दिये हैं।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिले अक्षयकुमार
मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा उनसे मिलने के लिये राजधानी के होटल नूर-उस-सबाह में पहुंचे। लगभग घंटे भर चली दोनों की मुलाकात में उनके बीच मप्र में फिल्म उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। नरोत्तम मिश्रा ने लिखा राजा भोज की नगरी भोपाल में सैल्फी फिल्म की शूटिंग के लिये पधारे फिल्म अभिनेता अक्षयकुमार से भेंट हुई। इस मुलाकात के बीच प्रदेश में फिल्म उद्योग की संभावनाओं को लेकर बातचीत हुई है।
फिल्म की शूटिंग के आये है अक्षयकुमार
फिल्म अभिनेता अक्षयकुमार पिछले कुछ दिनों से भोपाल में है। वह यहां अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी की शूटिंग कर रहे हैं। जिसमें अक्षय लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्‘म का ऐलान इस वर्ष की शुरूआत में करण जौहर ने एनाउंसमेंट टीजर साझा कर किया था। जिसमें अक्षय कुमार और इमरान हाशमी टाइटल ट्रैक पर थिरकते हुए दिखाई देंगे। फिल्म सेल्फी में अक्षयकुमार के साथ इमरान हाशमी, हीरोइन नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी दिखाई देंगी।

