यू ही नहीं खूबसूरत दिखाई देती है दुल्हन, इसके पीछे मैकअप छिपी रहती है आर्टिस्ट की मेहनत -वाणी उधवानी

ग्वालियर. दुल्हन को देखते ही कहते है कि दुल्हन तो बहुत खूबसूरत है तो दुल्हन ऐसे ही खूबसूरत दिखाई नहीं देते है बल्कि इसके पीछे मेकअप आर्टिस्ट की मेहनत छिपी रहती है और वैसे भी इन दिनों कोई भी दुल्हन बिना ब्यूटीपार्लर के मेकअप के बिना शादी में मंच पर नहीं पहुंचती है यह कहना है सनातन धर्म मंदिर मार्ग स्थित जावेद हवीब हेयर सैलून एंड ब्यूटी पार्लर की मेकअप आर्टिस्ट वाणी उधवानी की।

दुल्हन के लिये बेहतर मेकअप
मेकअप आर्टिस्ट वाणी उधवानी ने बताया है आने वाले गर्मी के दिनों में दुल्हन के लिये सबसे बेहतर एचडी (हाईडेफीनेशन) मेकअप रहता है। आजकल इन दिनों न्यूड मेकअप, कटक्रीज, कलरफुल आइस का ट्रैंड बहुत चल रहा है और ग्राफिक्स लाइनर का क्रेज है। वाणी ने बताया कि इनमें से कोई भी मैकअप कराने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है। जिस शहर में अधिक शादियां होती है तो वाणी को एक पल की भी फुर्सत नहीं मिलती है।
वाणी का स्पेशल
वाणी ने बताया कि इन दिनों जितनी भी युवतियां दुल्हन का श्रृंगार कराने के लिये आती है तो उन्हें 2 महीना पूर्व समय स्लॉट बुक कराना होता है वरमाला से 3 घंटे पूर्व ब्यूटी पार्लर पर पहुंच कर मैकअप कराना होता है। मैकअप कराने से पूर्व स्किन की प्री-पियरेशन के साथ साथ बैस को लाईट रखना होता है। हम स्क्रीन का बहुत ध्यान रखते हैं अगर गलत मैकअप करने पर स्क्रीन पर कॉस्मैटिक रि-एक्शन कर देते है। इसलिये हम सदैव इंटरनेशनल कॉस्मैटिक प्रॉडक्ट का उपयोग करते है।

