LatestNewsराजनीतिराज्य

कैमरों की मौजूदगी में यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों का करेगी सामना

ग्वालियर। पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्रदाय किये गये बॉडीवार्न कैमरे यातायात पुलिस के 35 पुलिस अधिकारियों को प्रदान किये गये। इस मौके पर यातायात थाना प्रभारी टीआई बैजनाथ प्रजापति, प्रभारी यातायात पूर्व क्षेत्र सूबेदार हिमांषू तिवारी, प्रभारी यातायात पष्चिम क्षेत्र सूबेदार अभिषेक रघुवंषी के साथ यातायात पुलिस के समस्त अधिकारीगण मौजूद रहें।

यातायात पुलिस के अधिकारियों को आज प्रदान किये गये इस बॉडी वार्न कैमरों का मुख्य उद्देष्य यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिये की जाने वाली चालानी कार्यवाही में पारदर्षिता लाना एवं वाहन चैकिंग के दौरान आमजन से होने वाले विवादों से बचाव करना है। प्रायः देखने में आता है कि यातायात के सुचारू संचालन एवं वाहन चैकिंग के दौरान अक्सर यातायात व्यवस्था बना रहे यातायात पुलिस के अधिकारी के साथ आमजन का विवाद हो जाता है, जिससे विभाग की छवि धूमिल होती है।
इन घटनाओं में कमी लाने के उद्देष्य से ही यातायात पुलिस के अधिकारियों को चैकिंग के दौरान बॉडी वार्न कैमरे पहनकर ही ड्यिूटी करने के निर्देष दिये गये है। इस हेतु 4 जनवरी को मेला स्थित यातायात पूर्व कार्यालय में एक दिवसीय प्रषिक्षण कार्यषाला का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *