कैमरे में कैद हुई एटीएम तोड़ने की घटना, एसबीआई एटीएम में 2 चोरों ने की तोड़फोड़
ग्वालियर. डबरा के पिछोर तिराहे पर लगे एसबीआई ATM में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात 2 बजे अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर पैसे चोरी करने का प्रयास किया। चोर लगभग आधा घंटे तक ATM को तोड़ने की कोशिश करते रहें। चोरों ने जब गश्त कर रहे दल को देखा, तो वह भाग गये। यह पूरी घटना ATM में लगे कमरे में रिकॉर्ड हो गयी।
पुलिस ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे दो युवक लोहे की रॉड से पिछोर तिराहे पर SBI ई के ATM में तोड़फोड़ करने का प्रयास कर रहे थे। चोरों ने जैसे ही गश्ती दल की आहट सुनी चोर भाग गये। गश्ती दल ATM के पास पहुंचा। जहां एटीएम स्क्रीन का कांच टूटा हुआ था। वहीं, मशीन को उखाड़ने का प्रयास किया गया था। रूपये चोरी करने का असफल प्रयास सीसीटीवी में कैद हो गया है।
सीसीटीवी फुटेज की जांच होगी
अनुविभागीय अधिकारी डबरा विवेक कुमार शर्मा ने बताया है कि पिछोर तिराहे पर रात में कुछ अज्ञात लोगों ने ATM से पैसे चोरी करने का प्रयास किया था। गश्ती दल को देखकर चोर भाग गये। ATM से सीसीटीवी फुटेज मंगा लिये हैं। उनकी जांच की जा रही है। वीडियो में कुछ लोग दिखे हैं। जिनके आधार पर बहुत जल्द ही अपराधी गिरफ्तार कर लिये जायेंगे।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
ज्ञात रहे कि डबरा में पिछले 6 माह में तीन दर्जन चोरियां हो चुकी है। चोर बेखौफ अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। एक या दो मामले छोड़ दें, अधिकतर मामलों में पुलिस नाकाम रही है। गली मोहल्लों से लेकर चौराहों पर लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं।

