केदारनाथ एम्स ऋषिकेश के एम्बूलेंस हेलीकाप्टर की क्रैश लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली. केदारनाथ में एम्स ऋषिकेश के हेलीकॉप्टर एम्बूलेंस की क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकाप्टर के पिछले हिस्से में तकनीकी खराबी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। हेलीकाप्टर में 3 लोग सवार थे। एक डॉक्टर, एक पायलट और एक मेडीकल स्टाफ, तीनों सुरक्षित है।
गढवाल कमिश्नर विनयशंकर पांडे ने एएनआई को बताया है कि हेलीकाप्टर को सही तरीके से उतार लिया गया और किसी को चोट नहीं आई।

