कुतुबमीनार एएसआई ने बंद करवाई नमाज, मौलाना बोले नमाज के लिये कोर्ट जायेंगे
नई दिल्ली. कुतुब मीनार केस को लेकर आज दिल्ली के साकेत कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है। हिन्दू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने कोर्ट में दलील दी है कि यहां 1600 वर्ष पुराना पिलर है।
दरअसल, हिन्दू पक्ष ने कोर्ट से कुतुब मीनार परिसर में पूजा के अधिकार की मांग की है। हिन्दू पक्ष ने कुतुब मीनार में मंदिर ट्रस्ट बनाने की मांग की है। इस समामले में कोर्ट 9 जून को अपना फैसला सुनायेगा। दिल्ली के साकेत कोर्ट ने सभी पक्षों को एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। फिलहाल कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है।
नमाज नहीं तो न्यायालय जायेंगे
एक ओर ज्ञानवापी मस्जिद पर विवाद जारी है तो वहीं, दूसरी ओर कुतुबमीनार में नमाज को लेकर कुतुबमीनार मस्जिद के इमाम शेर मोहम्मद ने बड़ा बयान दिया है। दावा करते हुए इमाम ने कहा है कि मुगल मस्जिद जो कि कुतुब मीनार के अन्दर है और जहां पिछले कई दशकों से नमाज हो रही है। वहां एएसआई ने नमाज बन्द करा दी है। इसके लिये कोई लिखित आदेश नहीं है। लेकिन 13 मई को और उसके बाद से अभी तक यहां मौलाना और उनके सहयोगियों को नमाज नहीं पढ़ने दी जा रही है। मौलाना का मानना है कि इसके पीछे मौजूदा विवाद का कारण हैं। इतना ही नहीं, आगे उन्होंने कहा है कि नमाज दोबारा शुरू करने के लिये वक्फ बोर्ड, दिल्ली पुलिस और अन्य कई लोगों को पत्र लिख चुके हैं। उनका कहना है कि जल्द नमाज नहीं शुरू हुई तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे।

