LatestNewsराष्ट्रीय

किसानों और केन्द्र सरकार के बीच होने वाली बैठक टली

नई दिल्ली. भारत बन्द के एक दिन बाद नये कृषि कानून पर किसानों और सरकार के बीच बुधवार को होने वाली छठे दौर की वार्ता टल गयी है। दोनों पक्षों के बीच अब गुरूवार को बातचीत हो सकती है। इस दौरान कृषि कानूनोंके विरोध में आज 14 वें दिन भी किसानों का आन्दोलन जारी है और किसान दिल्ली की सीमाओं पर अब भी धरने पर बैठे है इस वजह से आज भी हरियाणा और उत्तरप्रदेश से लगे दिल्ली के बॉर्डर बन्द रहेंगे।
बेनतीजा रही बैठक अमित शाह के साथ
कृषि कानूनों के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच मंगलवार की देर शाम को उस समय नया मोड़ आ गया जब अचानाक केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ 13 किसान नेताओं की बैठक की खबर आई। किसान नेताओं मे से 8 पंजाब से थे। जबकि 5 देशभर के अन्य किसान संगठनों से जुड़े थे। बैठक रात 8 बजे शुरू हुई तो लेकिन यह बातचीत भी बेनतीजा रहीं है।
सिंधु बॉर्डर पर होगी किसानों की बैठक
केन्द्र सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा के लिये किसान संगठनों की सिंधु बॉर्डर पर आज बैठक होगी। जिसमें आन्दोलन की आगे की रणनीति पर भी बातचीत होगी। 40 किसान संगठनों की बैठक के बाद अब किसान इस बात का फैसला करेंगे कि सरकार के साथ आगे की बातचीत होनी है या फिर नहीं। नये कृषि कानूनों को वापिस लेने पर अड़े किसानों के रूख को देखते हुए इस बात की आशंका भी जाहिर की जा रही है कि सरकार और किसानों के बीच आगे बातचीत की राह मुश्किल हो सकती है।

राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष का प्रतिनिधिमंडल

नए कृषि कानूनों के विरोध में आज विपक्ष का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  से मिलेगा। कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से ज्यादा संख्या में नेताओं के जाने पर रोक है, इसलिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी समेत 5 नेताओं की राष्ट्रपति से मुलाकात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş jojobet vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet perabet hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio