Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

कानपुर में टैम्पों और एसी बस के बीच हुई सड़क दुर्धटना में 17 की मौत, 4 लोगों की स्थिति नाजुक

कानपुर. उत्तरप्रदेश के कानपुर में थाना सचेंडी के किसान नगर में भारत गैस एजेंसी के सामने विपरीत दिशा से आ रही सवारियों से भरी टैम्पों से मां पीताम्बरा ट्रैवल्स की डबल डेकर एसी बस टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैम्पों के परखच्चे उड़ गये। हादसा इतना जबरदस्त था इसमें 17 लोगों की मौत हो गयी है। हादसे के बाद दोनों गाडियां सड़क किनारे खाई में पलट गयी। लगभग 30 मिनट बाद राहगीरों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाई से घायलों को निकाल कर लोडर की सहायता से हैलट पहुंचाया। कानपुर हैलट अस्पताल में 21 लोग लाये गये थे जिसमें से अभी तक 17 लोगों की मौत हो गयी है।
एक गंभीर घायल की हैलट में उपचार के दौरा मौत हो गयी, हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बस कानपुर से इटावा जा रही थी। मौत और घायलों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस बचाव और राहत कार्य में जुट गयी। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया है कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि टैम्पों सवार 12 लोग सचेंडी स्थित बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिससे टैम्पों के परखच्चे उड़ गये। हादसे के बाद दोनों गाडि़यां खाई में पलट गयी। जिससे टैम्पों सवार सभी लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin matbet matbet giriş