LatestNewsराष्ट्रीय

कांग्रेस के विश्वासघात का जवाब चुनाव में ब्याज सहित दें – शिवराजसिंह

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस विश्वास से भाजपा परिवार में आये हैं, मेरे प्राण भले ही चले जायें, लेकिन आपके उस विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि आप सब कमर कसकर चुनाव में उतरें और कांग्रेस ने, कमलनाथ ने, ग्वालियर- चंबल क्षेत्र की जनता और ज्योतिरादित्य जी के साथ जो विश्वासघात किया है, उसका हिसाब ब्याज सहित उपचुनावों में वसूल कर लें। श्री चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, यही कारण है कि यहां बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन दशकों से कांग्रेस में एक ही परिवार के व्यक्ति अध्यक्ष बने बैठे हैं।
आने वाले उपचुनाव में दलालों, झूठ बोलने वालों को जवाब दें- विष्णुदत्त शर्मा
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और एकात्म मानवतावाद के जिस विचार को लेकर इस पार्टी की यात्रा शुरू हुई, उसका बीजारोपण पं. दीनदयाल उपाध्याय ने ग्वालियर में ही किया था। इसी ग्वालियर में अटल और राजमाता ने भाजपा को सींचा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह काम करती है और इस परिवार में मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।
आप सभी का निर्णय अभिनंदनीय है – नरेंद्रसिंह तोमर
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कहा कि आप सभी अब हमारे परिवार के सदस्य बन गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने विकास के नाम पर अन्याय और अत्याचार किया। इन्हीं परिस्थितियों के कारण ही श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में आये और उन्होंने जो निर्णय लिया, वह आसान नहीं था।
सिंधिया जी सच्चे देशभक्त, कांग्रेस में रहकर भी किया राष्ट्रवाद का समर्थन – प्रभात झा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधिया जी सच्चे राष्ट्रवादी हैं और इसके संकेत उन्होंने कांग्रेस में रहते ही दे दिया था। उन्होंने कहा कि जो सच्चा देशभक्त है, राष्ट्रवादी है, वो कभी सीएए, 370, ट्रिपल तलाक और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर विरोध नहीं करेगा। इन मुद्दों पर सिंधिया जी के ट्वीट से ही स्पष्ट हो गया था कि अब वे अधिक दिनों तक कांग्रेस में रहने वाले नहीं हैं। श्री झा ने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस के नेता कम उद्योगपति ज्यादा हैं, जिन्हें सत्ता में आने के बाद प्रदेश और कार्यकर्ता की चिंता नहीं थी।
हम जनता के सेवक हैं, कुर्सी के नहीं – ज्योतिरादित्य सिंधिया
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं अपनी दादी और पिता की तरह जनता का सेवक हूं, कुर्सी का सेवक नहीं। यदि में मैं कुर्सी का सेवक होता, तो जब कमलनाथ थी, दिग्विजय जी ने मुझे डिप्टी सीएम बनने का प्रस्ताव दिया था, तो मैं स्वीकार कर लेता। लेकिन मुझे पता था कि सरकार में जो लोग बैठे हैं, वो प्रदेश का क्या हश्र करने वाले हैं और उसका भार मैं अपने ऊपर नहीं लेना चाहता था। श्री सिंधिया ने कहा कि इतिहास गवाह है, ग्वालियर अंचल में कभी कांग्रेस को इतनी सीटें नहीं मिलीं। अगर 5-6 सीटें भी कम हो जातीं, तो 15 महीने पहले ही भाजपा की सरकार बन जाती।
भाजपा में शामिल होने उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़
सदस्यता ग्रहण समारोह के दूसरे दिन रविवार को समाचार लिखे जाने तक 14 विधानसभा क्षेत्रों के 35843 कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले चुके थे। वहीं दो विधानसभा क्षेत्रों के कार्यक्रम जारी थे।
फिजीकल कॉलेज में ग्वालियर ग्रामीण एवं ग्वालियर दक्षिण क्षेत्र के 2500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं को प्रदेश शासन के मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद श्री विवेक शेजवलकर ने संम्बोधित किया। मंच का संचालन कौशल शर्मा एवं आभार प्रमोद खण्डेलवाल ने माना।
फूलबाग मैदान में हुए कार्यक्रम में सुमावली एवं अंबाह विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं को मध्यप्रदेश शासन के मंत्रीएंदल सिंह कंसाना एवं गजराज सिंह सिकरवार, कमलेश जाटव, गब्बर सखवार ने भी संम्बोधित किया। संचालन योगेश पाल गुप्ता ने किया एवं आभार कमलेश जाटव ने माना।
फूलबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दिमनी और जौरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गिर्राज डण्डौतिया, शिवमंगल सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को संम्बोधित किया। मंच का संचालनयोगेश पाल गुप्ता ने किया एवं आभार सूबेदार सिंह ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş kingroyal kingroyal giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş kingroyal güncel giriş holiganbet güncel giriş kulisbet meritking perabet perabet giriş betcio betcio giriş holiganbet holiganbet giriş casinoroyal jojobet holiganbet 1win bahiscasino romabet jojobet casinolevant holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş wbahis holiganbet kingroyal casinoas casinoas giriş betpas betpas giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş grandpashabet