LatestNewsराष्ट्रीय

35,843 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए: तोमर

ग्वालियर कांग्रेस पार्टी ने 15 माह में कुशासन के साथ सरकार चलायी। कांग्रेस के नेतृत्व ने प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं को अपमानित किया। कांग्रेस नेतृत्व ने जिस तरह प्रदेश की जनता से धोखा किया, उस कारण सभी कार्यकर्ता कांग्रेस का दामन छोड़ रहे हैं और राष्ट्र उत्थान के लिए व प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग के 3 दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान 2 दिन में 35843 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन दो दिनों में सामान्य कार्यकर्ता ही नहीं कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। बड़े नेताओं में पूर्व सांसद बारेलाल जाटव, पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक मदन कुशवाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा देवी, मुरैना के पूर्व जिलाध्यक्ष करन जैन व प्रदेश महामंत्री मनोज पाल सिंह यादव जैसे लोग शामिल हुए हैं। ऊर्जा मंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर पत्रकारवार्ता में पत्रकारों के सवालों के जबाव देते हुए बताया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, मीडिया पेनेलिस्ट आशीष अग्रवाल भी उपस्थित थे।
श्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही किए गए सभी वादों को भूल गई और भ्रष्टाचार करने में व्यस्त हो गई। श्री तोमर ने कहा कि हमें जनता ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए चुना था इसलिए हमारी जवाबदारी और जिम्मेदारी भी है कि हम जनता की सेवा करें, जो कांग्रेस सरकार में बिल्कुल भी संभव नहीं था।
24 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे 11 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता
समारोह के तीसरे दिन 24 अगस्त को ग्वालियर-चंबल संभाग के 11 विधानसभा क्षेत्रों के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले समारोहों में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा एवं राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करेंगे। इसके अतिरिक्त संभाग से आने वाले सभी मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
मेला ग्राउंड में होगा पहला समारोह
सोमवार, 24 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे कन्वेंशन हॉल मेला ग्राउंड में गोहद विधानसभा का सदस्यता ग्रहण समारोह होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे फिजिकल कॉलेज सभागार में मेहगांव, दोपहर 1 बजे वीनस मैरिज हॉल में सबलगढ़, श्योपुर, विजयपुर, अटेर, भिण्ड एवं लहार विधानसभाओं के कार्यक्रम होंगे। दोपहर 3.15 बजे कन्वेंशन फिजिकल कॉलेज सभागार में भाण्डेर, सेवढ़ा एवं दतिया विधानसभा क्षेत्रों का सदस्यता ग्रहण समारोह होगा।
वादाखिलाफी करने वालों, भ्रष्टाचारियों, विश्वासघातियों को चुनाव में जवाब दें कार्यकर्ता
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार झूठ और छलकपट के सहारे बनी। इस सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबा दिया। कमलनाथ सरकार ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की जनता और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ विश्वासघात किया। आने वाला उपचुनाव करो या मरो की लड़ाई है और इस उपचुनाव में आप सब वादाखिलाफी करने वाली, भ्रष्टाचारी और विश्वासघात करने वाली को जवाब दें, सभी सीटों पर भाजपा को जीत दिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş kingroyal kingroyal giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş kingroyal güncel giriş holiganbet güncel giriş kulisbet meritking perabet perabet giriş betcio betcio giriş holiganbet holiganbet giriş casinoroyal jojobet holiganbet 1win bahiscasino romabet jojobet casinolevant holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş wbahis holiganbet kingroyal casinoas casinoas giriş betpas betpas giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş grandpashabet