LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

कश्मीर में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी की पत्नी व बेटी को गोलियों से भूना

अनंतनाग. घाटी में एक बार फिर आतंकवादियों ने नापाक हरकत की, कोकगुंड में पुलिस कॉन्स्टेबल सज्जाद अहमद की पत्नी और बेटी पर आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी और दोनों घायल है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। इससे पहले जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादी मारे गए। इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम न सिर्फ सुरक्षाबलों पर हमलों के लिए बल्कि आम नागरिकों की हत्याओं के लिए भी जिम्मेदार था जिसे पुलिस ने मार गिराया।
वहीं पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने रविवार रात को दक्षिण कश्मीर के चेक-ए-सिदिक खान इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। जहां आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि होने पर उन्हें बार-बार आत्मसमर्पण का अवसर दिया गया लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसका सुरक्षाकर्मियों ने जवाब दिया।
पुलिस महानिदेशक डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम के रूप में हुई है। 2017 से पुलिस सुरक्षाबलों और आम नागरिकों की हत्या सहित कई आतंकवादी घटनाओं में वह लिप्त था। दूसरे आतंकवादी की पहचान माजिद इकबाल के तौर पर हुई है। डार शोपियां के हफ्शीरमल का रहना वाला था जबकि भट शोपियां के मेलीबाग इमामसाहब का निवासी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *