Newsमप्र छत्तीसगढ़

एसएएफ ग्राउंड में 77 वें गणतंत्र दिवस विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ने फहराया तिरंगा, ग्वालियर को मेट्रो पॉलिटन सिटी और मुरैना सोलर प्लांट के ऐलान की बड़ी उपलब्धि

ग्वालियऱ 77वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कंपू स्थित एसएएफ ग्राउण्ड पर सोमवार को आयोजित किया। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने झंडावंदन किया। परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के सदेश का वाचन किया। इस अवसर पर सांसद भारतसिंह कुशवाह भी उपस्थित रहें।
गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि आज 77वॉ गणतंत्र दिवस है। हम सबके लिये गौर का दिन है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेटवर्क में पूरा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व में हमारी साख बन रही है। आगे आने वाले कम मैं यह और बढ़े इस दृष्टि से सभी नागरिकों को कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिये।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये
गणतंत्र दिवस के झंडावदन के साथ ही स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। स्वतंत्रता दिवस संग्राम सेनानियों, कारगिल शहीदों के परिजन एवं लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस मौके पर आकर्षक विभागीय झांकियां भी निकाली गयी । भारतीय गरिमा के शीर्ष उत्सव गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय सहित विकास खंड, तहसील और ग्रामस्तर पर राष्ट्रीयता की भावना पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये गये। शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज हवा में कुलांचे भर रहा था।
हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के तीव्र गति से विकास के लिए काम कर रहे हैं। तोमर ने कहा कि आज के संदेश पत्र में विभिन्न योजनाओं नारी सम्मान, सशक्तिकरण, युवाओं, किसानों का जिक्र है। आने वाले कल में ग्वालियर मेट्रो पॉलिटन सिटी बनेगा और मुरैना में देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट लगाया जाएगा, यह आंचल के लिए बड़ी उपलब्धि है।

देखिए तस्वीरें…

ध्वज फहराते हुए मुख्य अतिथि एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर।
ध्वज फहराते हुए मुख्य अतिथि एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर।
परेड की सलामी लेते हुए एसएसपी।
परेड की सलामी लेते हुए एसएसपी।
कम्पू स्थित एसएएफ मैदान पर परेड।
कम्पू स्थित एसएएफ मैदान पर परेड।
उपनगर मुरार एक्सीलेंस सेकेंडरी हाईस्कूल क्रमांक एक के छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति।
उपनगर मुरार एक्सीलेंस सेकेंडरी हाईस्कूल क्रमांक एक के छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति।
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार के छात्र-छात्राओं ने महाराष्ट्र की लावणी, राजस्थानी नृत्य, गुजरात का गरबा डांडिया दी रंगारंग प्रस्तुति।
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार के छात्र-छात्राओं ने महाराष्ट्र की लावणी, राजस्थानी नृत्य, गुजरात का गरबा डांडिया दी रंगारंग प्रस्तुति।
सांदीपनि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्वालियर के छात्र-छात्राओं में इंडियन आर्मी के वीर जवानों द्वारा देश के लिए अपना जीवन निछावर करने की प्रस्तुति दी।
सांदीपनि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्वालियर के छात्र-छात्राओं में इंडियन आर्मी के वीर जवानों द्वारा देश के लिए अपना जीवन निछावर करने की प्रस्तुति दी।
केंद्रीय जेल ग्वालियर से 9 कैदियों को मिली रिहाई। जेल प्रशासन ने श्रीफल-शॉल देकर किया विदा। ये सभी कैदी हत्या के मामले में 14 साल की सजा काट चुके हैं।
केंद्रीय जेल ग्वालियर से 9 कैदियों को मिली रिहाई। जेल प्रशासन ने श्रीफल-शॉल देकर किया विदा। ये सभी कैदी हत्या के मामले में 14 साल की सजा काट चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş ngsbahis perabet perabet giriş