एयर टैक्सी बेंगलुरू के बाद दिल्ली-मुंबई में शुरू की जायेगी , 6 लोग बैठ सकेंगे और किराया होगा सस्ता
नई दिल्ली. सरला एवियेशन शुनाया एयर टैक्सी- एयरस्पेस स्टार्ट अप सरला एविएशन ने इस साल की शुरूआती में दिल्ली में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबस एक्सपो के दौरान दुनिया के सामने अपनी एयर टैक्सी को शोकेस किया था। अब कम्पनी जल्द ही देश के कुछ बड़े शहरोंमें हवा में उड़ने वाली एयर टैक्सी का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने जा रही है। कम्पनी पहले इसे बेंगलुरू में शुरू करेगी। इसके बाद अन्य शहरों में शुरू की जायेगी।
कम्पनी के सीईओ और को-फाउंडर एड्रियन श्मिट ने बताया है कि सबसे पहले यह सर्विस बेंगलुरू में शुरू की जायेगी। इसके कुछ माह बाद मुंबई और दिल्ली में भी इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी लांच की जायेगी। स्टार्टअप महाकुंभ के मौके पर मीडिया को दिये अपने एक बयान में एड्रियन ने कहा है कि कंपनी का लक्ष्य है कि बेंगलुरू में लांच करने के 5 साल के अन्दर प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी एयर टैक्सी की सर्विसेज शुरू की जाये।

