ग्वालियर के अंकित रायजादा सीरियल एडवोकेट अंजलि अवस्थी में अमनसिंह राजपूत की भूमिका में
ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में जन्मे अंकित रायजादा एक भारतीय टेलीविजन में अभिनेता की भूमिका अदा करते हैं। जिन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में एक्टिंग की है। अंकित का जन्म 1992 में हुआ था। अंकित रायजादा ने अपने अभिनय कौशल और विविध भूमिकाओं से टेलीविजन उद्योग में अपनी पहचान बनाई है।
परिवार और प्रारंभिक जीवन
अंकित के पिता संजय रायजादा भी एक अभिनेता है। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अंकित ने अभिनय में रूचि विकसित की और इसे अपने केरियर के रूप में चुना।
अंकित इन धारावाहिकों भूमिका अदा
जोधा अकबर 2013-2015 इस ऐतिहासिक धारावाहिक में अंकित ने राजा मानसिंह प्रथम की भूमिका निभाई। जिसे दर्शकों द्वारा सराहा गया।
रब्ब से है दुआ
इस शो में उन्होंने रूहान की भूमिका अदा की।
एडवोकेट अंजलि अवस्थी 2024
इस धारावाहिक में अंकित ने अमनसिंह राजपूत का किरदार निभाया। जो मुख्य भूमिका पात्रों में से एक है।
सोशल मीडिया उपस्थिति
अंकित इंस्टाग्राम पर सक्रिय है जहां उनके 2 लाख से जयादा फॉलोअर्स है। वह अपने प्रशंसकों के साथ अपने जीवन और करियर से जुड़ी झलकियां साझा करते रहते हैं।

