एयरफोर्स का जेट प्लेन क्रैश, खेत में गिरते ही मिराज-2000 में आग लगी

शिवपुरी. ग्वालियर संभाग के शिवपुरी जिले करैरा थाना इलाके में सुनारी चौकी के पास एयरफोर्स का जेट क्रैश हो गया है। इसमें पायलट एक्जिट कर गया इसलिये वह सुरक्षित लैंड कर गया है। घायल होने पर उपचार के लिये पास के अस्पताल में ग्रामीण और पुलिस ले गयी है। घटनास्थल पर एसपी अमन राठौर और कलेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद है।
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि प्लेन में दो पायलट थे। हादसे से पहले दोनों पायलटों ने खुद को इजेक्ट कर लिया था। दोनों ही सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एयरफोर्स की टीम हेलिकॉप्टर से मौके पर पहुंची और दोनों पायलटों को ग्वालियर लेकर रवाना हो गई। प्लेन कहां उड़ा था और कहां जा रहा था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। न ही हादसे की वजह पता चली है।
हादसे की तस्वीरें देखिए-

बहरेटा सानी गांव के पास एक एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश।

खेत में गिरते ही विमान में आग लग गई।

फाइटर प्लेन का पायलट हादसे में सुरक्षित है। प्लेन में दो पायलट थे।
खबर अपडेट की जा रही है

