होटल के बाहर खड़ी चार कारें आपस में टकराई, जिसमें एक धौलपुर, एक थी ग्वालियर की कार
शिवपुरी. मुड़खेड़ा टोल प्लाजा के पास एक होटल के बाहर खड़ी 4 कारों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में सभी कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आयी। घटना गुरूवार की सुबह 4.30 बजे सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के पास हुई है।
जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के मनिया निवासी नीरजसिंह अपनी कार यूपी 70जीके 8949 से इन्दौर से धौलपुर जा रहे थे। शिवपुरी-ग्वालियर मार्ग प् स्थित मुड़खेड़ा टोल प्लाज के पास एक होटल पर चाय पीने के लिये रूके थे। उनकी कार के साथ 3 अन्य वाहन अर्टिंगा एमपी07 जेडएन 5296, शियाज एमएच40 एआर 6169 और हार्वेस्टर एमएच14 टीसीएल 238 भी खड़े थे।
ट्रक पीछे करते समय टकराये
इसी बीच होटल के सामने खड़े एक ट्रक आरजे 42 जीए 0413, ने अचानक पीछे की ओर बैक लिया और सभी खड़ी कारों से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों कारों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

