एटीएम काट रहे चोर पुलिस को देखकर भागे
मुरैना. जौरा कस्बे में चोरों ने बीती रात एक एटीएम को निशाना बनाया। चोर संख्या में कुल 6 थे। चोर अपने साथ एक कुकिंग गैस सिलेण्डर, एक गैस कटर तथा एक बड़ा गैस सिलेण्डर लेकर आये थे, चोर करीब 40 मिनट तक एटीएम के अंदर मौजूद रहे। जिस जगह एटीएम है। वह जौरा की सबसे व्यस्ततम रोड, अस्पताल रोड है। इसी बीच पुलिस की एक गाड़ी वहां से निकली जिससे चोर डर तथा उन्होंने भागने में ही भलाई समझी और भाग निकलें।
आपको बता दें कि जौरा कस्बे का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वाला रोड बहुत व्यस्ततम है। उस रोड पर एसबीआई का एटीएम लगा हुआ है। चोरों ने उसे ही निशाना बनाया। रात को लगभग 2 बजकर 48 मिनट पर चोर एटीएम में दाखिल हुए तथा उन्होंने गैस कटर से एटीएम को काटना शुरू किय और वह लगभग 40 मिनट तक गैस कटर से एटीएम को काटने में जुटे रहे लेकिन एटीएम उनसे नहीं खुला। उसी बीच पुलिस की गाड़ी वहां से निकली तो चोरों के पैर उखड़ गये तथा उन्होंने एटीएम के बाहर से दौड़ लगा दी।

