एक सप्ताह तक नहीं होंगे आईपीएल के मुकाबले
नई दिल्ली. भारत-पाकिस्तान के बीच बढे टकराव के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल को एक सप्ताह के लिए टाल दिया है। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। बोर्ड ने कहा कि उसने खिलाडियों की चिंता, प्रशंसकों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया है। आईपीएल का नया शेड्यूल हालात देखते हुए जारी होगा।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी विदेशी खिलाड़ियों को अपने देश लौटने के लिए कहा गया है। नई तारीखें आने पर उन्हें सूचित किया जाएगा। अभी IPL के 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ के मुकाबले बाकी हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को होना था। माना जा रहा है कि अगस्त में होने वाला भारत का बांग्लादेश दौरा रद्द किया जाएगा। सितंबर में होने वाला एशिया कप भी टाला जाएगा। इनकी जगह भारत में आईपीएल के बाकी मैच कराए जा सकते हैं।

