उप्र में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मप्र में अलर्ट जारी करने के निर्देश दिए
भोपाल. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी मप्र में अलर्ट जारी करने के निर्देश दिए है। डीजीपी विवेक जौहरी को सिमी और अन्य आतंकी संगठनों से जुड़े संदेही लोगों की पहचान और निगरानी करने को कहा गया है। कोरोना आपदा में पीडि़तों की मदद करने के बजाय सिर्फ मौतों के बारे में भय और भ्रम फैलाकर कांग्रेस के नेताओं ने साबित कर दिया है कि उनमें सेवा की मानसिकता नहीं है। कमलनाथ और राहुल गांधी जनता के बीच जाने के बजाय इन दिनों लाशों पर राजनीति कर रहे हैं। मप्र नक्सलियों का नेटवर्क खत्म करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। प्रदेश में हम किसी भी सूरत में नक्सलवाद को फैलने नहीं देंगे। प्रदेश की पुलिस पूरी तरह सतर्क है। नक्सल प्रभावित इलाकों में टॉस्क फोर्स और केंद्रीय सुरक्षाबल मुस्तैदी से काम कर रहा है।
लखनऊ के काकोरी एरिया से अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद पता चला कि उनके निशाने पर बीजेपी के बडे नेता थे। इस ऑपरेशन के बारे में बताते हुए एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि आज एटीएस उत्तर प्रदेश ने बड़े मॉडल का पर्दाफाश किया है और दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है जिनसे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरादम हुई है। पकड़े गए दोनों संदिग्ध अल कायदा के आतंकी है और उन्हें उमर अल-मंदी नाम का का कंट्रोलर हैंडल कर रहा था। वह इन दिनो पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर के पास छिपा हुआ है।

