ईपीएफ ब्याज दरों में फिर होगी कटौती, कर्मचारियों को झटका
नई दिल्ली. मार्च महीने में होली से पहले नौकरी करने वालों को केंद्र सरकार से एक और बड़ा झटका लगा सकता है। जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 के लिए पीएफ की ब्याज दरें घटाई जा सकती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज यानी सीबीटी 5 मार्च 2020 को ब्याज दरों की समीक्षा के लिए अहम बैठक करने जा रहा है। मौजूदा ब्याज दरों को बनाकर रखना मुश्किल है पर ईपीएफओ को मिले रिटर्न की समीक्षा के बाद ही फैसला लिया जाएगा। इसका सीधा असर 6 करोड़ खाताधारकों पर होगा। ईपीएफओ बीते वित्त वर्ष की ब्याज दरें तक करता है।

