आईपीएस अंशुमान सिंह बने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नए ओएसडी
भोपाल. आईपीएस अंशुमान सिंह को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नया ओएसडी बनाया गया है। अंशुमान सिंह भारतीय पुलिस सेवा के 2006 बैच के अधिकारी हैं। वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। सोमवार रात इसके आदेश भी जारी कर दिए गए। आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिछले ओएसडी योगेश चौधरी को 10 दिन पहले लोकायुक्त में विशेष पुलिस स्थापना का एडीजी बनाया गया था, तभी से सीएम के ओएसडी का पद खाली था। अब इस पद पर 2006 बैंच के आईपीएस अधिकारी अंशुमान सिंह को पदस्थ किया गया हैं। इससे पहले अंशुमन राजधानी भोपाल के पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे।
इस संबंध में गृह विभाग की ओर से सोमवार देर शाम आदेश जारी कर दिया गया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अंशुमन सिंह मौजूदा समय में पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर पदस्थ थे। अब उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए उन्हें मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है।
