अटल स्मारक -सिरोल पहाड़ी स्थित अटल स्मारक से दिखेगी अटल जी की छवि, शाम को होगा लाइट एंड साउंड शो, बनेगी डिजीटल गैलरी, पर्यटन सुविधा केन्द्र
ग्वालियर. एक एकड़ भूमि में 20 करोड़ की लागत से कलेक्ट्रेट के पीछे मॉडल टाउन कॉलोनी के नजदीक पहाड़ी पर अटल स्मारक जून 2026 तक तैयार होने की संभावना है। बहुप्रतीक्षित अटल स्मारक अब आकार ले रहा है इसके लिये शहरवासी लम्बे से इंतजार कर रहे है। खास बात यह है कि अटल स्मारक परिसर में 15 ऊंची अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। जिसमें दिल्ली की तरह पीएम म्यूजियम जैसा अहसास होगा। अटल जी की 15 ऊंची शहर में लगभग 2 किमी दूर से दिखाई देगी। अटल स्मारक परिसर में लाइट एंड साउण्ड शो के माध्यम से बाजपेई की कवितायें गूंजेंगी।
अटल स्मारक परिसर में आधुनिक सुविधायें
अटल स्मारक परिसर में मिलने वाली सुविधायें
अटल स्मारक परिसर की लागत कुल 20 करोड़ रूपये
अटल जी की प्रतिमा की ऊंचाई 15 फीट
स्मारक परिसर करीब 50 हजार वर्गफीट
डिजीटल गैलरी, ऑडियो-विजुअल सिस्टम
परिसर में लाइट एंड साउण्ड शो की व्यवस्था
पर्यटकों के लिये आधुनिक सुविधायें
अटल स्मारक जो खास बनायेगी
स्मृति पथ, ओपन एम्फी थियेटर, कैफेटेरिया और पर्यटक सुविधा केन्द्र।
अटल स्मारक में लाइट एंड साउण्ड शो
दिन ढलते ही और शाम होते ही पहाड़ी पर रोशनी और ध्वनि के जरिये अटल जी की कवितायें, भाषण और जीवन प्रसंग प्रस्तुत किये जायेंगे। यह शो पर्यटकों के लिये प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होगा। डिजीटल गैलरी में अटल बिहारी वाजपेई के जीवन, राजनीतिक सफर, कवितायें, रचनायें और भाषण, दुर्लभ फोटो और वीडियो प्रदर्शित किये जायेंगे। यहां आधुनिक तकनीक के माध्यम से उनके विचारों और योगदान को जीवंत रूप से दिखाया जायेगा।

