हाथरस केस में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर जांच के लिए टीम गठित
नई दिल्लीः केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तरप्रदेश के हाथरस केस में 14 सितंबर को दलित युवती के साथ हुई कथित सामूहिक बलात्कार की घटना की जांच अपने हाथ में ले ली है और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस युवती की बाद में दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई थी।
एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने रविवार की सुबह भारतीय दंडसंहिता की सामूहिक बलात्कार और हत्या से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इससे पहले मृतका के भाई की शिकायत पर हाथरस जिले के चंदपब थाने में इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया था।
सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड ने कहा, श्किायतकर्ता ने 14 सितबंर को आरोप लगाया था कि आरोपियों ने बाजरे के खेत में उसकी बहन का गला घोटने कि कोशिश की। उत्तरप्रदेश सरकार के अनुरोध पर और उसके बाद भारत सरकार की अधिसूचना के बाद सीबीआई ने इस संबंध में मामला दर्ज किया हैं उन्होनें बताया कि मामले कि जांच के लिए एजेंसी ने एक दल का गठन किया है। कथित सामूहिक बलात्कार कि शिकार 19 वर्षीय दलित लडकी की दिल्ली के सफरगंज अस्पताल में 29 सितबंर को मौत हो गई थी। आपको बता दे कि यूपी की योगी सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई ने जांच शुरू कर दी हैं। सीबीआई ने 307,376 डी 302 और 303 के धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की हैं।

