हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनी गौरवशाली गणतंत्र की 73 वीं वर्षगाँठ
भोपाल, – गौरवशाली गणतंत्र की 73 वीं वर्षगाँठ मध्यप्रदेश में भी हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। यहाँ लाल परेड मैदान में आयोजित हुए मुख्य समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। हर्ष फायर के बीच पुलिस बैण्ड ने ‘‘जन गण मन‘‘ की धुन बजाई। साथ ही राष्ट्रपति के सम्मान में जयकारे लगाए गए। हर्ष फायर के बाद पुलिस बैंड की मधुर धुन के बीच आर्कषक संयुक्त परेड निकली। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2018 बैच के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट आदित्य मिश्रा ने किया। परेड टू-आई सी. का दायित्व उप पुलिस अधीक्षक एटीएस राहुल कुमार सैयाम ने निभाया। संयुक्त परेड में गुजरात रिजर्व पुलिस बल, अश्वरोही दल व श्वान दस्ता समेत 19 टुकडि़याँ शामिल थीं। संयुक्त परेड में शामिल मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल की टुकड़ी का नेतृत्व 6 वीं वाहिनी एसएएफ के निरीक्षक विजय सिंह मेहरा ने
इन्हे मिला पुरस्कार
परेड में हॉकफोर्स को प्रथम, मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल को द्वितीय एवं एसटीएफ प्लाटून को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार अशासकीय में भूतपूर्व सैनिक को प्रथम, एनसीसीएयर विंग को द्वितीय तथा सीनियर डिवीजन एनसीसी आर्मी विंग गर्लस, एनसीसी नेवल विंग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इनकी रही मौजदगी
गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना सहित संभाग आयुक्त मालसिंह भायडि़या, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएएफ साजिद फरीद शापू, पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

