हरेन्द्र राणा गैंग के शार्प शूटर गिरफ्तार
ग्वालियर थाना विश्वविद्यालय के अप0 क्र. 74/18 धारा 363 भादवि की अपहृता सोनिया रजक पुत्री सुरेन्द्र रजक नि. मरघट पहाड़ी सिंधिया नगर विश्वविद्यालय को झांसी तिराहा शिवपुरी में घूमते हुए देखा गया। पुलिस टीम द्वारा शिवपुरी से अपहृता को साथ लेकर थाना प्रभारी विश्वविद्यालय को सुपुर्द की गई। अपहृता की दस्तयावी हेतु एसपी ग्वालियर द्वारा 3 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की गई थी।
थाना पड़ाव के अपराध क्र. 96/18 धारा 302, 307, 147, 148, 149 भादवि मे फरारी ईनामी बदमाश गजेन्द्र उर्फ गड़रा कोली को गुड़ा गुड़ी के नाके के पास घूमते देखा गया है। उक्त सूचना पर से तत्काल कार्यवाही करते हुए एसआई विनोद शर्मा ने थाना बल की टीम बना कर मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर उक्त बदमाश को धरदबोचा। पुलिस पुछताछ मे बदमाश ने अपना नाम गजेन्द्र उर्फ गड़रा कोली पिता रामजी लाल कोली नि. ग्राम टुड़ीला थाना मालनपुर जिला भिण्ड का बताया। गिरफ्तार बदमाश 20 फरवरी 2018 को थाना पड़ाव क्षेत्र के एलआईसी ऑफिस के पास तानसेन नगर पड़ाव में अपने साथियों के साथ मिलकर अभिषेक तोमर की हत्या कर फरार हो गया था। उक्त फरार बदमाश हरेन्द्र राणा गैंग का शार्प शूटर है ।
एएसआई राजकुमार राजावत, हैड कांस्टेबल राजीव सोलंकी, आरक्षक सतीश परिहार, विश्ववीर जाट (सायबर सेल), अभिषेक कुमार, विवेक पाठक, महिला आरक्षक राजकुमारी जैन, राखी वैस, आदि शॉर्प शूटर को दबोचने में सफलता मिली।

