सीएम शिवराज ने लाल परेड ग्राउंड में झंड़ा फहराया, पुलिसकर्मियों के इलाज के लिए भोपाल में बनेगा अस्पताल
भोपाल. 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में झंड़ा फहराया और प्रदेशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने पुलिसकर्मियों के नाम एक बड़ा ऐलान भी किया। पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए राजधानी भोपाल में अस्पताल बनाया जाएगा और यह अस्पताल अधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।
सीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया
इस दौरान शिवराज ने सीएम की सुरक्षा में पदस्थ सुरक्षाबलों के सदस्यों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि सीएम की सुरक्षा में पदस्थ सभी सदस्यों ने सदैव ही मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाया है। इस मौके पर सीएम शिवराज ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया साथ ही उन्होंने प्रदेश को स्वावलंबी बनाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रदेशवासियों से संकल्प लेने की अपील की।
शहीद परिवार को 1 करोड़ की राशि दी जाएगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आगे कहा कि राज्य सरकार की तरफ से शहीद परिवार को 1 करोड़ रुपए की राशि सम्मान के तौर पर दी जाएगी साथ ही शहीद परिवार के सम्मान के लिए हम पहले से एक सदस्य को नौकरी देते आए है।

