सौरभ शर्मा केस में बड़ा अपडेट, भ्रष्टाचार की जांच में जुटे एक और अफसर का तबादला
भोपाल. परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा केस के भ्रष्टाचार की जांच में जुटे एक और अधिकारी का अचानक तबादला हो गया है। इस बार मामले की जांच कर रहे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ज्वाइंट डायरेक्टर आदेश राय का मुंबई ट्रांसफर किया गया है। आपको बता दें कि अगस्त 2024 में ही आदेश राय भोपाल में पदस्थ किए गए थे लेकिन एक साल से कम समय में ही उन्हें दूसरे राज्य पहुंचा दिया गया। ये कोई पहली कार नहीं इससे पहले सौरभ शर्मा केस की जांच में जुटे ईडी के डिप्टी डायरेक्टर तुषार श्रीवास्तव का भी 18 फरवरी को अचानक दिल्ली तबादला किया गया था वहीं अब ज्वाइंट डायरेक्टर आदेश राय का ट्रांसफर मुंबई किया गया। उन्होंने 8 महीने के कार्यकाल में सौरभ शर्मा और राजेश शर्मा से जुडे मामलों को लेकर कार्रवाई की थी।
बता दें कि पिछले साल 18 दिसंबर 2024 को लोकायुकत ने राजधानी भोपाल में सौरभ शर्मा के घर छापामार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के अगले दिन यानी 19 दिसंबर को भोपाल से सटे मेंडोरी गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को खाली प्लॉट पर एक लावारिस क्रिस्टा कार खडी दिखी जिसे लोगों ने संदिग्ध मानकर पूलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की पडताल की तो उसमें 6 से 7 बैग रखे दिखे थे।

