नितिन गडकरी ने MP को दिया हाईवे का तोहफा, भोपाल व ग्वालियर में राष्ट्रीय राजमागों के विस्तार और बाइपास निर्माण शामिल
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में सकड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में बडा कदम उठाया है। चार महत्वपूर्ण सडक परियोजनाओं के लिए कुल 4302 करोड रुपये की स्वीकृति दी गई। इनमें भोपाल, ग्वालियर और सागर जिलों में राष्ट्रीय राजमागों के विस्तार और बाइपास निर्माण शामिल है। केद्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंटरनेट मीडिया पर यह जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढावा मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्रीर नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में प्रदेश में सडक नेटवर्क के अभूतपूर्व विकास की सराहना की।

