सिटीसेंटर शिवाजी उद्यान के सामने खंभे से टकराई कार क्षतिग्रस्त
ग्वालियर. देर रात 1 बजे एजीआफिस पर झांसी की ओर से आती बेकाबू कार स्विफ्ट डिजायर सिटीसेंटर शिवाजी उद्यान के सामने बिजली के खंभे नम्बर 11केआरसी00003 से बुरी तरह टकरा क्षतिग्रस्त हो गयी। घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने बताया मेरा सामने ही ठेला लगता है मैं उस वक्त मौजूद था यह एक ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार टकरा गयी। कार अन्दर के दोनों वैल्यून खुल गये कार में बैठे लोग बुरी तरह से घायल हो गये। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। ऐसा बताया गया है कि कार ड्राइव करने वाला युवक नशे में था।
क्या है घटनाक्रम
देर रात 1 बजे चेतकपुरी की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर एमपी07 सीके 1044 के द्वारा ट्रक को बचाने की वजह से अनियंत्रित हो गयी और बिजली के खंभे नम्बर 11केआरसी00003 से टकरा क्षतिग्रस्त हो गयी। परिवहन विभाग की वैबसाइट पर यह कार अलंकृति गुप्ता पत्नी श्यामसुन्दर गुप्ता, निवासी 47/280 नारायण निवास चिटनिस की गोठ, गोविंद आश्रम के पीछे के पते पर दर्ज है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बिजली के खंभे परद 5फीट ऊंचाई पर टकराई है।

