सिटी सेंटर में रेडियेंस होटल पर गुंड़ों ने युवक को पीटा फिर अगवा कर ले गए
ग्वालियर. सिटी सेंटर में युवक को ऑफिस से खींचकर कार सवार लड़के अगवा कर ले गए और फिर उसकी जमकर मारपीट की इसके बाद उसे एजी ऑफिस पुल पर फैंककर चले गए। पुलिस कार के नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
पूरी वारदात रेडीएंस होटल के कैमरे में कैद हुई
विवि थाना पुलिस के अनुसार रेडियेंस होटल के पास अभय लिमिये का ऑफिस है। यहां कल शाम को नीले रंग की कार में सवार होकर 4 युवक आये। उन्होंने अभय को दफ्तर से खींचा और उसकी जमकर मारपीट की, इसके बाद उसे कार में डालकर अपने साथ ले गये फिर उसकी कार में मारपीट की और उसे एजी पुल पर पटक कर भाग गए। पूरी वारदात रेडीएंस होटल के कैमरे में कैद हो गई। ऐसा बताया गया कि बदमाश कार सवार होटल की पार्किंग में शराब पी रहे थे। स्थानीय लोग रेडीयेंस होटल में आये दिन होने वाली गतिविधियों से अक्सर परेशान रहते है। पुलिस को भी इसकी शिकायत की गई है।

