रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने 9 स्पेशल ट्रेनों को किया नियमित
जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल से होकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड ने पश्चिम मध्य रेल के रूट पर चलने वाली नौ स्पेशल ट्रेनों को नियमित (नॉर्मल) ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला किया है। इसमें जबलपुर-कोयंबटूर और रानी कमलापति (भोपाल)-अगरतला एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा 4 अमृत भारत एक्सप्रेस और 3 अन्य मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को भी नियमित किया गया है।
किराया घटेगा और समय पर चलेंगी ट्रेनें
अब तक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता था। नियमित होने के बाद अब यात्रियों को सामान्य किराए का लाभ मिलेगा, जिससे लंबी दूरी का सफर सस्ता हो जाएगा। इसके साथ ही, स्पेशल ट्रेनों को रूट पर प्राथमिकता नहीं मिलने से ये घंटों देरी से चलती थीं। अब नियमित नंबर मिलने से इन्हें तय ट्रैक क्लियरेंस (पथ) मिलेगा, जिससे इनके परिचालन और समयबद्धता में बड़ा सुधार होगा।
प्रमुख ट्रेनों का नया शेड्यूल और ट्रेन नंबर
जबलपुर – कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस
• नया नंबर: 20160 (वापसी में 20159)
• शेड्यूल: जबलपुर से 23 अक्टूबर से हर शुक्रवार और कोयंबटूर से 26 अक्टूबर से हर सोमवार।
• स्टॉपेज: नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी और हरदा।
रानी कमलापति (भोपाल) – अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस
• नया नंबर: 11665 (वापसी में 11666)
• शेड्यूल: रानी कमलापति से 22 अक्टूबर से हर गुरुवार और अगरतला से 25 अक्टूबर से हर रविवार।
प्रयागराज – एलटीटी (20436/20435)
• शेड्यूल: 21 और 22 अगस्त से नियमित।
• स्टॉपेज: सतना, जबलपुर, इटारसी
सूबेदारगंज – एलटीटी (14121/14122)
• शेड्यूल: 27 और 28 अगस्त से नियमित।
• स्टॉपेज: सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी
प्रयागराज – उधना (20437/20438)
• शेड्यूल: 24 और 25 अगस्त से नियमित।
• स्टॉपेज: कोटा, सवाई माधोपुर, रामगंज मंडी आदि
चर्लपल्ली – गोरखपुर (22075/22076)
• शेड्यूल: 2 और 4 अक्टूबर से नियमित।
• स्टॉपेज: इटारसी, भोपाल, बीना

