दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल
नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर दिल्ली में सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार ने पहले स्कूल बंद करने की अवधि 5 अक्टूबर तक बढ़ाई थी हालांकि केंद्र सरकार ने नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को 21 सितंबर से स्वैच्छिक आधार पर स्कूलों में बुलानें की अनुमति दी है।
उपमुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि शिक्षा निदेशालय को स्कूलों को बंद रखने के फैसले को 31 अक्टूबर तक बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इस आशय के औपचारिक आदेश कल निदेशालय द्वारा जारी किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया केपास शिक्षा विभाग भी है।
अनलॉक-5 में निर्देश जारी हुए थे
अनलॉक-5, दिशा-निर्देशों के अनुसार कंटनमेंट जोन से बाहर स्थित स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान 15 अक्टूबर के बाद फिर से खुल सकते है हालांकि शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने का निर्णय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर छोड़ा गया है।

