सावधान, तबाही लेकर आ रहा जवाद तूफान
नई दिल्ली. देश के पूर्वीतट की ओर चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclone Jawad) तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि यह तूफान आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) और ओडिशा (Odisha) तटीय इलाकों से टकरायेगा। इस तूफान का असर देश के अलग अलग हिस्सों में पड़ेगा। लेकिन इससे सबसे अधिक आंध्रप्रदेश और ओडिशा प्रभावित होंगे। ऐसे में दोनों राज्यों की सरकार ने इसे लेकर कई दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं।
रेलवे ने रद्द की 107 ट्रेनें
चक्रवात जवाद के चलते इंडियन रेलवे ने 107 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। ये आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनें हैं। चक्रवात जवाद को लेकर ओडिशा के 19 जिलों के स्कूल आज बंद रहेंगे । दोनों ही राज्यों में UGC NET की परीक्षाएं टाल दी गई हैं।

