संविदा कर्मचारियों को 62 वर्ष आयु तक सेवा में रखने का उल्लेख है, इंटक ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
मप्र.संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने ऊर्जा मंत्री एवं प्रमुख ऊर्जा सचिव को पत्र लिख कर मांग किया है कि मप्र विद्युत मण्डल की सभी कम्पनियों में कार्यरत संविदा अधिकारियों / कर्मचारियों को 62 वर्ष आयु तक सेवा में रखने हेतु सामान्य प्रशासन विभाग म.प्र.शासन के पत्र क्रमांक सी-5-2/2018/1/3 भोपाल 8 फरवरी 2019 को समसंख्यक पत्र 5 जून 2018 के परिपालन में आदेश किया था, परन्तु मप्र विद्युत मण्डल की विद्युत कम्पनियों द्वारा संविदा अधिकारियों/कर्मचारियों को 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी 62 वर्ष आयु तक सेवा में रहने हेतु आदेश प्रसारित नही किया है |
जिसके कारण संगठन ने ऊर्जा मंत्री एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र लिख कर अनुरोध किया गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुरूप शीघ्र विद्युत कम्पनियों में कार्यरत संविदा अधिकारियों /कर्मचारियों को भी 62 वर्ष आयु तक सेवा में रहने हेतु आदेश प्रसारित किया जाए |

