NewsUncategorizedराजनीतिराज्य

सट्टे के हिसाब किताब को लेकर एसआई और आरक्षकों के बीच गाली गलौज और झूमाझटकी, एसपी ने किया लाइन हाजिर

ग्वालियर. थाना इंदरगंज में सट्टे के हिसाब-किताब को लेकर एक सब इंस्पेक्टर 2 आरक्षकों के बीच जमकर गाली-गलौज और झूमाझटकी हुई है। इस गाली गलौज और झूमाझटकी का वीडियो भी पुलिस अधिकारियों के ग्रुप में वायरल हुआ है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आये और सब इंस्पेक्टर समेत दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।
ऐसा पता लगा है कि नयी सड़क पर किसी सटोरिये को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन एसपी ने तीनों को अनुशासनहीनता औरे पुलिस की गरिमा को गिराने पर लाइन अटैच किया है। पुलिस कर्मियों का यह सार्वजनिक होने पर पुलिस की बहुत किरकिरी हो रही है।
क्या है मामला
शहर के इंदरगंज थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अतर सिंह कुशवाह का थाने में पदस्थ आरक्षक रामकिशोर यादव व पुष्पेन्द्र लोधी से किसी सटोरिए को लेकर विवाद हो गया था। विवाद किस बात को लेकर हुआ था यह तो साफ नहीं था, लेकिन आरक्षकों और सब इंस्पेक्टर के बीच जमकर गाली गलौज हुई है। साथ ही झूमाझटकी की नौबत आ गई। साथी पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों ने दोनों का बीच बचाव कराया। जिस समय सब इंस्पेक्टर व आरक्षकों में विवाद हो रहा था किसी साथी ने वीडियो शूट कर लिया। वीडियो को पुलिस अधिकारियों को ग्रुप पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आए और एसपी ग्वालियर राकेश सगर ने तीनों पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।
क्या है झगड़े की वजह
ऐसा पता लगा है कि पूरा झगड़ा एक सटोरिये को लेकर हुआ है। सटोरिये से आने वाले हिसाब-किताब में कुछ गड़बड़ आने पर सिपाहियों और सब इंस्पेक्टर में झगड़ा हुआ। आरक्षकों का आरोप है कि पहले सब इंस्पेक्टर अतरसिंह कुशवाह ने उनको गाली गलौज देकर बातचीत की थी। इसके बाद उन्होंने भी गाली दी, जो वीडियो में पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा है। उसमें दोनों ही पक्ष एक दूसरे से गाली गलौज करते हुए दिखाई दे रहे है। जिसके बाद एसपी राकेश सगर ने तीनों को लाइन अटैच करने का फैसला लिया है।
पुलिस बोली
इस संबंध मंे इंदरगंज थाना पुलिस ने बताया है कि झगड़े का क्या कारण था। इसकी जांच की जा रही है। सब इंस्पेक्टर व दोनों आरक्षकों का आचरण पुलिस की गरिमा के अनुरूप् नहीं था। यही वजह है कि उनको लाइन अटैच किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş cratosroyalbet padisahbet padişahbet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş grandpashabet cratosroyalbet gameofbet romabet jojobet meritking holiganbet betgit 1win casinoroyal grandpashabet betpas goldenbahis holiganbet holiganbet giriş