LatestNewsराज्य

शिवराज सिंह चौहान की गाड़ी गड्ढे में फंसी, बाल-बाल बचे

झारखंड. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। पूर्व सीएम जनसभा को संबोधित करने झारखंड के बहरागोड़ा पहुंचे। जहां शिवराज सिंह चौहान की गाड़ी कीचड़ में फंस गई। जिसके चलते चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।
बारिश के कारण गड्ढे में फंसी केंद्रीय मंत्री की कार
झारखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है। ऐसे में विधानसभा चुनाव भी सिर पर हैं। बरसते हुए पानी में शिवराज सिंह चौहान बहरागोड़ा में आमसभा को संबोधित करने जा रहे थे, लेकिन कार रास्ते में कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई। कार को सुरक्षाकर्मियों गड्ढे से बाहर निकालने की लगातार कोशिश करते रहे। जिसके बाद दूसरी कार से पूर्व सीएम को आमसभा के लिए रवाना किया गया। सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भांजों आई लव यू। बादल बरस रहे हैं, बिजली चमक रही है, घनघोर बारिश हो रही है, लेकिन आप फिर भी परिवर्तन के लिए डटे हुए हैं। यह माहौल देखकर मैं कह सकता हूं कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और झारखंड में परिवर्तन आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *