शाहजहां शेख ने स्वीकारा जुर्म, इलाके में बदनाम है आरोपी, 10 दिन की रिमांड पर भेजा आरोपी
कोलकाता. 55 दिनों से फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को ईडी टीम पर हमला केस में गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपी को उत्तर 24 परगना से गिरफ्तार किया है और इसके बाद उसे बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को 10 दिनों के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने न्यायालय से 14 दिनों की कस्टडी मांगी थी।
पुलिस ने शाहजहां शेख के एक और सहयोगी अमीर अली गाजी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बंगाल पुलिस ने आरोपी को राउरकेला, ओडिशा से गिरफ्तार किया है। वह शाहजहां शेख की नजदीकी में से एक है। इस शख्स पर पिछले कुछ दिनों में ग्रामीणों को डराने-धमकाने और उनसे पैसे वसूलने के कई आरोप लगे थे। वह महिलाओं से धमकाता था और कथित तौर पर मनरेगा के तहत जॉब कार्ड धारकों से कट मनी वसूलता था।

