LatestNews

शताब्दीपुरम क्षेत्र में जिला प्रशासन ने रूकवाई नाबालिक की शादी

ग्वालियर. बीती रात थाना महाराजपुरा इलाके के शताब्दीपुरम इलाके में नाबालिक की शादी की सूचना पर मौके पर पहुंची पिंक सेल प्रभारी जयति सिंह ने महिला विकास विभाग व पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर बाल-विवाह कर्मियों के साथ पहुंचकर बाल-विवाह रूकवा दिया। वधु पक्ष के परिजनों से सब शादी के मण्डप में बैठी नाबालिग से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा तो वधु पक्ष के परिजनों ने अपनी गलती मानते हुए स्वीकार किया कि उनकी बेटी अभी 18 साल की नहीं हुई है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने नाबालिग को रात में ही महिला विकास की निगरानी में मुरार स्थित बालिक गृह में पहुंचा दिया। मुरार एसडीएम व पिंक सेल की प्रभारी जयति सिंह ने बताया कि इस नाबालिक को आज शुक्रवार की दोपहर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार बीती गुरूवार की रात महाराजपुरा टीआई मिर्जा आसिफ बैग के मोबाइल पर किसी ने सूचना दी कि थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम इलाके में एक नाबालिग की शादी हो रही है। बाल-विवाह की सूचना मिलते ही टीआई ने बिना समय गंवाए इस मामले की सूचना पिंक सेल को दी साथ ही डायल 100 सत्रह में तैनात आरक्षक कैलाश शर्मा सुरेश भदौरिया व वापयलट शिवदत्त उपाध्याय मौके पर जा पहुंचे थे इन्होंने मामला पता चलते ही सूचना दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *