व्यापारी की हत्या से गुस्साये परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम, 3 घंटे जाम में फंसे रहे वाहनचालक
भिण्ड. जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद है। जिले भर में पिछले 3 दिनों से लगातार गोलीबारी की घटनाये सामने आ रही है। भिण्ड के अकलौनी गांव के निवासी मीट व्यापारी पर गुरूवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिसके बाद मीट व्यवसायी की शुक्रवार को ग्वालियर अस्पतालमें उपचार के बीच मौत हो गयी। गुस्साये परिजनों ने ग्रामीणों के साथ चक्काजाम कर दिया। देर शाम 4 घंटे तक चला चक्काजाम प्रशासन के समझाने के बाद जाम खोला गया।
तब वे सड़क से हटने को तैयार हुए। इसके बाद देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार हुआ। बता दें कि अकलोनी की शिव कॉलोनी निवासी जितेंद्र खटीक ;40द्ध पुत्र हरीलाल की सुनारपुरा चौराहा पर मीट की दुकान है। गुरुवार की दोपहर जब वह अपनी दुकान पर था। तभी अज्ञात बाइक सवार युवक ने उसे गोली मार दीए जो कि उसके सिर में लगी। गंभीर हालत में घायल युवक को उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया गया। इधर ग्वालियर में जितेंद्र की उपचार के दौरान रात 2 बजे मौत हो गई। परिजन उसके शव को लेकर गांव आ रहे थे। तभी कुछ लोगों ने ट्रैफिक जाम कर दिया।
इलाज के दौरान हुई मौत
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के गोरमी थाना क्षेत्र स्थित अकलौनी गांव का रहने वाले जितेंद्र खटीक सुनारपुरा तिराहा अकलौनी रोड पर मीट की दुकान चलाता था । गुरुवार को एक बाइक पर सवार अज्ञात युवक उसे गोली मार कर फरार हो गए। जिसके बाद घायल जितेंद्र को सीधा ग्वालियर रैफर कर दिया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद
चक्काजाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। करीब 4 घंटे तक यहां हंगामा चलता रहा, मौके पर पहुंचे SDM वरुण अवस्थी ने बताया की मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मेहगांव गोरमी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। जिन्हें समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।

