विधायक सतीश सिकरबार ने कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ निगमायुक्त पर दिया धरना, 15 दिन में समस्याओं का समाधान नही ंतो संभागायुक्त, कलेक्टर का किया जायेगा घेराव
ग्वालियर. कांग्रेस के आव्हान पर सिटीसेंटर स्थित निगमायुक्त कार्यालय पर विधायक सतीश सिकरबार ने कहा है कि नगरनिगम प्रशासन से बार-बार आग्रह करने और ज्ञापनों माध्यम से क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में अवगत कराये जाने के बाद भी जनससमयाओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। इसलिये आम जनता की समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिये कांग्रेस पार्टी ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गुरूवार को 11 से 2 बजे के बीच धरना दिया गया। जिसमें लोग हजारों की संख्या कांग्रेस कार्यकर्त्ता और नागरिक उपस्थित रहें। इस दौरान धरनास्थल पर एसडीएम सीबी प्रसाद, सीएसपी रत्नेश तोमर, थाना विश्वविद्यालय के टीआई आनंद बाजपेई मौजूद रहें।

घरनास्थल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा है कि क्षेत्रीय समस्याओं को निराकरण में नगरनिगम भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहा है, अगर 15 दिन के अंदर समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो संभागायुक्त एवं प्रशासक तथा कलेक्टर का घेराव किया जायेगा।

