हाइवे पर हरक्युलिस, जगुआर और सुखोई-30 की लैंडिंग, ऐतिहासिक कदम
जयपुर. भारत ने गुरूवार को एक बार फिर से अपनी सुरक्षा की क्षमता का प्रदर्शन किया। पाकिस्तान सीमा से 40 किमी दूर बाड़मेर के हाईवे पर बनी 3 किमी लम्बी इमरजेंसी फील्ड लैंडिंग स्ट्रिप पर सुपर हरक्युलिस ने लैंडिंग की। सुपर हरक्युलिस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी भी सवार थे और इसके बाद फायटर जेट्स सुखोई-30 और जगुआर ने भी इस इमरजेंसी स्ट्रिप पर टच एण्ड गो लैंडिंग की। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत और एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया भी उपस्थित रहें।

सुरक्षा की क्षमता का प्रदर्शन
भारत ने गुरुवार को एक बार फिर अपनी सुरक्षा की क्षमता का प्रदर्शन किया। पाकिस्तान सीमा से 40 किलोमीटर दूर बाड़मेर के हाईवे पर बनी 3 किलोमीटर लंबी इमरजेंसी फील्ड लैंडिंग स्ट्रिप पर सुपर हरक्युलिस ने लैडिंग की। सुपर हरक्युलिस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सवार थे।इसके बाद फाइटर जेट्स सुखोई-30 और जगुआर ने भी इस इमरजेंसी स्ट्रिप पर टच एंड गो लैंडिंग की। इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया भी मौजूद थे।


