MPEB विद्युत बिल छूट को पुन: चालू करने पर संगठन ने माना ऊर्जामंत्री का आभार
ग्वालियर. मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन के क्षेत्रीय सचिव एलके दुबे -ने बताया कि मप्र मध्य क्षेत्र विवि कम्पनी लि. भोपाल द्वारा मार्च 2021 में विद्युत मण्डल के अधिकारियों/कर्मचारियों की विद्युत बिल में 50% मिलने वाली छूट को बन्द कर दिया गया था, जिसको लेकर संगठन द्वारा लगातार ऊर्जामंत्री एवं प्रबंध संचालक मध्यक्षेत्र को पत्र लिख कर एवं बैठक के माध्यम से अधिकारियों कर्मचारियों को मिलने वाली विद्युत बिल में छूट को जारी रखने हेतु आग्रह किया गया।
जिसको लेकर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी भोपाल ने आदेश जारी कर मार्च 2021 से पुन: बोर्ड कैडर अधिकारियों कर्मचारियों की बिद्युत बिल में 50% छूट प्रदान कर दी है, यह छूट मार्च 2021 से लागू होगी परन्तु जो अधिकारी / कर्मचारी विद्युत बिल जमा कर चुके है उन्हे जमा की गई 50% विद्युत बिल की राशि वास्तविक रूप से वापस नही की जावेगी, वापस करने योग्य राशि को आगामी माह में आने वाले विद्युत बिल में समायोजन कर दिया जायेगा ।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा विद्युत बिल छूट को पुन: चालू करने पर संगठन ऊर्जामंत्री का आभार व्यक्त करता है एवं आशा करता है कि कर्मचारी हित में जो मांगें अभी तक पूर्ण नही हुई है वह भी शीघ्र पूर्ण करवाने में आपका सहयोग मिलेगा ।

