वन नेशन-वन इलेक्शन को MP बीजेपी जनजागरुकता अभियान चलाएगी
भोपाल. वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में वन नेशन वन इलेक्शन की प्रदेश टोली के संयोजक और रिटायर्ड जस्टिस रोहित आर्या, सह संयोजक पुष्यमित्र भार्गव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल हुए। बीजेपी ऑफिस में बैठक के बाद वन नेशन वन इलेक्शन के प्रदेश संयोजक और हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहित आर्या ने समिति के सह संयोजक और इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
एक देश-एक चुनाव पर मंथन होना चाहिए
पूर्व जस्टिस और प्रदेश संयोजक रोहित आर्या ने कहा- एक देश एक चुनाव के परिप्रेक्ष्य में मंथन होना चाहिए। आज की बैठक में सकारात्मक मंथन हुआ है। एक देश एक चुनाव हमारे संविधान के मूल संरचना के रूप है। ये मोदी जी का विजनरी स्टेप है जो संविधान की प्रस्तावना में पॉलिटिकल जस्टिस को अचीव करने के लिए मुहिम चालू करने का निर्णय लिया गया है।

