वंचित और जरूरतमंद लोगों के साथ पुलिस द्वारा दीपावली की रोशनी से ज्योतिर्मय हुई सेवा और स्नेह की भावना

बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान और आशीर्वाद ने पुलिस की दीपावली को विशेष बना
ग्वालियर -इस दीपावली पर, धर्मवीर सिंह के पुलिस अधिकारियों द्वारा वंचित और जरूरतमंद लोगों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया गया। इसी अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर के मार्गदर्शन में दीपावली के शुभ अवसर पर एसडीओपी बेहट मनीष यादव व अनुभाग के थाना प्रभारी बेहट उप निरी. महावीर सिंह, थाना प्रभारी बिजौली उप निरी. राहुल सिंह, थाना प्रभारी उटीला उप निरी. षिवम राजावत, थाना प्रभारी हस्तिनापुर उप निरी. राजकुमार राजावत ने बेहट क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुजार आदिवासी बस्ती में पहुँचकर दीपावली की खुशियां जरूरतमंद परिवारों के साथ साझा कीं।
ग्राम सुजार आदिवासी बस्ती में जाकर 30-40 बंचित और जरूरतमंद आदिवासी परिवारों के साथ त्योहार की खुषियॉं बांटने का छोटा का प्रयास किया, जिनके लिए यह सर्दी का मौसम एक बड़ी चुनौती है, इन परिवारों तक गर्म कंबल और मिठाई के उपहार पहुंचाए। यह पल सिर्फ सामग्री बांटने के लिए नही, बल्कि दिलों को जोड़ने के लिए था। उन चेहरों पर खिलती मुस्कान और आंखों में चमकती उम्मीद ही ग्वालियर पुलिस के लिए सबसे बड़ा इनाम है।
इस दीपावली के पावन पर्व पर ASP अनु बेनीवाल, कृष्ण पाल सिंह, सीएसपी लश्कर किरण अहिरवार द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ माधव बाल निकेतन वृद्ध आश्रम, जनकगंज में वरिष्ठ नागरिकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम के बुजुर्गों को कंबल, मिठाई, फल एवं पटाखे वितरित कर त्योहार की खुशियाँ साझा की गईं। पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर आश्रम के बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान और स्नेहिल आशीर्वाद ने ग्वालियर पुलिस की इस दीपावली को और भी विशेष बना दिया। इस अवसर पर TI जनकगंज अतुल सिंह सोलंकी, TI दीप्ती तोमर, थाना प्रभारी कोतवाली SI मोहिनी वर्मा, थाना प्रभारी माधौगंज SI vदिव्या तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

