Uncategorized

लोक निर्माण विभाग, स्मार्ट सिटी और नगर निगम गारंटी पीरियड की सड़कों के सुधार का कार्य ठेकेदारों से कराएं -कलेक्टर 

ग्वालियर -शहर में लोक निर्माण विभाग, स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम की सड़कों पर बरसात के कारण हुए गड्डों को ठीक करने के लिये पेंच रिपेयरिंग का कार्य तेजी के साथ किया जाए। कलेक्टर रुचिका चौहान ने सोमवार को नगर निगम, स्मार्ट सिटी और लोक निर्माण विभाग की सड़कों में बरसात के कारण हुए गड्डों के सुधार के लिये किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने नगर निगम के बाल भवन में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा है कि लोक निर्माण विभाग, स्मार्ट सिटी और नगर निगम की ऐसी सड़कें जो गारंटी पीरियड में हैं उनमें सुधार का कार्य संबंधित ठेकेदार के माध्यम से किया जाए। नगर निगम के माध्यम से शहर में किए जा रहे पेच रिपेयरिंग कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी भी नियमित भ्रमण कर किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करें।
बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बताया कि निगम के माध्यम से प्रतिदिन पेच रिपेयरिंग का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभावार कार्यक्रम तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गारंटी पीरियड की सड़कों के सुधार के लिये भी ठेकेदारों के माध्यम से कार्य कराने की कार्रवाई की जा रही है। शहर में जिन स्थानों पर पानी भरता है उन स्थानों को चिन्हित करने का कार्य भी निगम द्वारा किया गया है।  लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री डीएस भदौरिया ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ज्यादातर सड़कों पर सुधार का कार्य कर लिया गया है।
कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ  किया स्थल निरीक्षण 
समीक्षा बैठक के उपरांत नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री डी एस भदौरिया के साथ सचिन तेंदुलकर मार्ग पर किए गए पेच रिपेयरिंग कार्य का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş