यात्रियों के अच्छी खबर-रेलयात्री सामान खोने का नहीं लें टेंशन,Railway ने शुरू की नयी सुविधा
नई दिल्ली. Train में यात्रा करते हुए लोगों को सामन चोरी होने का डर रहता है। चोरी की घटना से बचने के लिये यात्री अलग-अलग तरीकों का सहारा भी लेते हैं। हालांकि Railway के एक नियम में चोरी हुआ सामान भी आपको नहीं मिलता तो एक समय के बाद आपको चोरी गये सामान की कीमत के बराबर मुआवजा लेने का हक है। लेकिन अब Railway ने एक और नया नियम बनाया है।
जिसमें आपको सामान खोने का तनाव लेने की जरूरत नहीं है।
मिशन अमानत’ की शुरुआत

अब पश्चिम रेलवे(Western Railway) ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के साथ मिलकर ‘‘मिशन अमानत’’ (Mission Amanat) की शुरूआत की गयी है। इस मिशन के तहत यात्री अपने खोये हुए सामान को आसानी से ट्रैक करके वापिस पा सकेंगे।
सामान की सेफ्टी और सिक्योरिटी

इस नियम के तहत यात्रियों के साथ उनके सामान की सेफ्टी और सिक्योरिटी भी तय हो रही है। पश्चिम रेलवे (Western Railway) की ओर से इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी गयी कि लापता सामान वापिस पाना और आसान बनाने के लिये पश्चिम रेलवे के RPF ने नई पहल की है।

‘मिशन अमानत’ के तहत फोटो के साथ खोए हुए सामान का विवरण पश्चिम रेलवे की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है। इससे यात्री आरपीएफ की वेबसाइट http://wr.indianrailways.gov.in पर खोए हुए सामान का विवरण फोटो के साथ देख सकते है।
पश्चिम रेलवे (Western Railway) के एक अधिकारी ने बताया कि साल 2021 के दौरान, जनवरी से दिसंबर तक पश्चिम रेलवे जोन के रेलवे सुरक्षा बल ने 1,317 रेल यात्रियों से संबंधित 2.58 करोड़ रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। वेरिफिकेशन के बाद यह सामान उनके असली मालिकों को दे दिया गया है।

‘मिशन अमानत’ के तहत पश्चिमी रेलवे RPF 24 घंटे काम करता है. पश्चिम रेलवे ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि बिना टिकट के यात्रा कर रहे यात्रियों से अप्रैल, 2021 से दिसंबर, 2021 तक 68 करोड़ रुपये वसूले गए है।

