LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

UP Election के लिये कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की जारी की सूची, उन्नाव रेपपीडि़ता की मां को दिया टिकट

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनावों  (UP Election) के लिये कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी महासचिव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पत्रकार वार्ता में अपने प्रमुख उम्मीदवारों की जानकारी साझा की है।

No photo description available.
उन्नाव गैंगरेप की पीडि़ता की मां को कांग्रेस ने दिया टिकट
प्रियंका गांधी ने बताया है कि हमारी सूची में जो महिलायेंह ैं उनमें से कुछ पत्रकार है। कुछ संघर्षशील महिलायें है। सामाजिक कार्यकर्त्ता हैं। ऐसी महिलायें हैं। जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है। इसलिये हमने अपने वायदे के मुताबिक महिलाओं को टिकट दिया है। हमारी पार्टी से उन्नाव की प्रत्याशी, उन्नाव गैंगरेप पीडि़ता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वह अपना संघर्ष जारी रखें । जिस सत्ता के माध्यम से उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ। उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता अब वह हासिल करें।
नोयडा से पाखुड़ी पाठक को टिकट
इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने नोयडा से पंखुड़ी पाठक को अपना प्रत्याशी बनाया है तो एटा से गुंजन मिश्रा कांग्रेस की प्रत्याशी है। इसी प्रकार कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस को फर्रूखाबाद से टिकट दिया गया है।
निगेटिव प्रचार नहीं करेंगे
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि हमारा लक्ष्य यह भी है कि हमारी भूमिका बढ़े, हमारी पार्टी मजबूत बने। हमने तय किया है कि हम नकारात्मक प्रचार नहीं करेंगे। हम सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। महिलाओं, दलितों, युवाओं के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे ताकि प्रदेश आगे बढ़े।

CONGRESS LIST

लखनऊ मध्य-सदफ जफर.
रामपुर खास- आराधना मिश्रा.
उन्नाव-ऊषा सिंह को टिकट.
सोनभद्र-रामराज कोल को टिकट.
शाहजहांपुर-आशा बहू को टिकट.
शाहजहांपुर- पूनम पांडे.
खीरी- रितु सिंह.
सीतापुर सदर- समीना शफीक.
मोहनलालगंज-ममता चौधरी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *