LatestNewsराज्य

मुरैना में हिंदू नाम से कोचिंग चलाकर लव जिहाद

मुरैना. मुरैना में लव जिहाद का मामला सामने आया है। शहर के जीवाजीगंज इलाके में अभी इंसानियत नाम से कोचिंग सेंटर चलाने वाले असलम खान को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि असलम खान हिंदू नाम अभी बताकर छात्राओं को बहला-फुसलाता था और कोचिंग सेंटर में लगे हिडन कैमरे से उनकी अश्लील हरकतें रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करता था। जानकारी के मुताबिक, असलम खान पिछले ढाई साल से कंप्यूटर कोचिंग चला रहा था। इस दौरान वह छात्राओं को अकेले कमरे में बुलाकर उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें करता था। छात्राओं के विरोध करने या किसी को बताने की आशंका होने पर वह उन्हें रिकॉर्ड किए गए वीडियो दिखाकर धमकाता था।

कोंचिंग संचालक अभी उर्फ असलम खान। (सफेद शर्ट में)
हिंदू जागरण मंच ने कोचिंग संचालक को पकड़ा
इस घिनौनी करतूत की जानकारी हिंदू जागरण मंच के प्रभारी देवेंद्र मुदगल को मिली। उन्होंने फौरन मौके पर पहुंचकर असलम खान को पकड़ा और उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे हिंदू संगठन के लोग।
आरोपी ने मकान मालिक से भी पहचान छुपाई थी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहचान एक हिंदू युवक की बना रखी थी। जिस मकान में कोचिंग चलाता था उसके मालिक को भी उसने अपनी असली पहचान नहीं बताई थी। उसने अपनी कोचिंग के अंदर भगवान शंकर की तस्वीर लगा रखी थी, ताकि लोग यह समझें कि वह हिंदू है।
आरोपी के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो मिले
फिलहाल, कोतवाली पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस को आरोपी असलम खान के मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। वीडियो में वह छात्रा के साथ लाइब्रेरी में अश्लील हरकत करते दिख रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş norabahis norabahis giriş norabahis norabahis giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş